भारत के पांच प्रसिद्ध मंदिर घूमने वह मनोकामना पूरी करने के लिए प्रसिद्ध मंदिर
भारत के पांच प्रसिद्ध मंदिर घूमने वह मनोकामना पूरी करने के लिए प्रसिद्ध मंदिर 👇👇
1. तिरुपति बालाजी मंदिर
तिरुपति बालाजी मंदिर: तिरुपति में स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ स्थल है। भारत के इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष करोड़ों लोग दर्शन करने और अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु विनती करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवान विष्णु जी का यह मंदिर भारत के सबसे धनी मंदिरों की सूची में भी शुमार है। घूमने के लिए वह अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए यह मंदिर मशहूर है।
2. जगन्नाथ मंदिर पुरी
जगन्नाथ मंदिर पुरी : भारत के उड़ीसा राज्य के पुरी शहर में स्थित चार धामों में से एक जगन्नाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। जगन्नाथ अक्टूबर से फरवरी के समय जाना चाहिए . जगन्नाथ पुरी की यात्रा करने का एक अनुकूल समय माना जाता है। मंदिर में हर साल होने वाले रथ यात्रा में लाखों वह करोड़ श्रद्धालु देश वह विदेश आते हैं।
3. काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी
काशी विश्वनाथ मंदिर : बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है।धरती की सबसे पवित्र नदी गंगा के तट पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. भगवान के 12 ज्योतिर्लिंगों में शुमार इस मंदिर को विश्वेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
4. रामेश्वरम मंदिर
रामेश्वरम मंदिर : रामेश्वरम हिंदुओं का एक पवित्र तीर्थ है। यह तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। 12 ज्योतिर्लिंगों में भी शामिल है, जिसे रामनाथस्वामी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी इसको चारों ओर से घेरे हुए हैं। यहाँ पर रामायण से संबंधित अन्य धार्मिक स्थल भी हैं।
5. केदारनाथ मंदिर
केदारनाथ मंदिर : केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड में स्थित हिन्दुओं के प्रमुख मंदिरों में से एक है। 12 ज्योतिलिंगों में से एक है तथा चार धाम और पंच केदार में भी इस मंदिर का नाम सम्मिलित है। गुप्तकाशी से केदारनाथ मंदिर की चढ़ाई शुरू होती है, जो की 23 किलोमीटर है।
यह है भारत के पांच प्रथम मंदिर .