क्या इस साल IPL 2023 का खिताब अपने नाम कर पाएगी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ?

Photo of author

क्या इस साल IPL 2023 का खिताब अपने नाम कर पाएगी  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल की  दूसरी सफल टीम के रूप में मानी जाती है। मुंबई इंडियंस (MI) के बाद सबसे ज्यादा आईपीएल का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास है।. जहा मुंबई इंडियन इस श्रृंखला में 5  आईपीएल टाइटल के साथ प्रथम स्थान पर है , वह चेन्नई 4  आईपीएल टाइटल के साथ दूसरी स्थान पर है।  

csk image

आप को बता दे की  चेन्नई आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेलने वाली टीम है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अब तक 9 बार आईपीएल फाइनल मैच खेल चुकी है। जिनमे वह चार बार आईपीएल विनिंग टाइटल और पांच बार रनर-अप टाइटल जीत चुकी है।

इस साल के आईपीएल २०२३ के मिनी ऑक्शन में चेन्नई ने एक बड़ी बोली लगाते हुए इग्लैंड के आल-राउंडर बेन स्टोक्स को अपने टीम मैं शामिल किया।  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 16.25 करोड़ (१६ करोड़ २५ लाख) रूपए की बोली लगा कर बेन स्टोक्स को अपने टीम मैं शामिल किया है।  

Ben-Stokes-CSK

M.S DHONI जो की चेन्नई सुपर किंग्स के १३ साल से कप्तानी कर रहे, अब टीम के चयनकर्ता धोनी के बाद नए कप्तांन के विकल्प को ढूंढ रही है, इस श्रृंखला मैं बेन स्टोक्स और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम आगे आता दिख रहा है। 

इस साल के चेन्नई सुपर किंग के रेटेनेड  किए हुए प्लेयर की सूची

M.S धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (बैटर),मोईन अली (आल-राउंडर), रविंदर जडेजा(आल-राउंडर),ड्वेन प्रेटोरियस (आल-राउंडर), शिवम् दुबे (आल-राउंडर), महेश तीक्षणा (गेंदबाज), राजवर्धन हैंगरगेकर (गेंदबाज), अंबाती रायडू (विकेटकीपर-बल्लेबाज), दीपक चाहर (गेंदबाज), सिमरजीत सिंह (गेंदबाज), प्रशांत सोलंकी (गेंदबाज), डेवोन कॉनवे (बल्लेबाज), मिशेल सेंटनर (आल-राउंडर),तुषार देशपांडे (गेंदबाज), सुभ्रांशु सेनापति (बल्लेबाज), मुकेश चौधरी (गेंदबाज), मथीशा पथिराना (गेंदबाज)।

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन खरीदे हुए खिलाड़ी की सूची 

  • (16.25 करोड़) बेन स्टोक्स (ऑलराउंडर),
  •  (50 लाख) अजिंक्य रहाणे (बल्लेबाज),
  •  (20 लाख) शेख रशीद (बल्लेबाज),
  •  (60 लाख) निशांत सिंधु (ऑल-राउंडर),
  • (1 करोड़) काइल जैमीसन (ऑलराउंडर), 
  • (20 लाख)अजय जादव मंडल(ऑल-राउंडर),
  • (20 लाख) भगत वर्मा (ऑल-राउंडर)।

 

IPL 2023 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की संभावित प्लेइंग इलेवन हो सकती है।

  1. डेवोन कॉन्वे (बल्लेबाज) 
  2. रुतुराज गायकवाड़ (बल्लेबाज)
  3. मोइन अली (ऑलराउंडर)
  4. बेन स्टोक्स (ऑलराउंडर)
  5. शिवम दुबे (ऑलराउंडर)
  6. अंबाती रायडू (बल्लेबाज)
  7. M.S. धोनी (कप्तान, विकेटकीपर)
  8. रवींद्र जडेजा (ऑलराउंडर)
  9. मुकेश चौधरी (गेंदबाज)
  10. काइल जैमीसन (गेंदबाज)
  11. दीपक चाहर (गेंदबाज)

 

क्या ये साल Yellow Army ( चेन्नई सुपर किंग्स)  पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन का किताब अपने नाम कर पायेगी?