खेसारी लाल यादव ने खरीदी करोड़ों की लैंड रोवर डिफेंडर SUV
खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। उनके घर खुशियां आई हैं।
उन्होंने करोड़ों रुपये की कार खरीदी है। वो इस वीडियो में बीवी और बच्चे संग पूजा करते नजर आ रहे हैं। खेसारी के फैंस भी उन पर प्यार बरसा रहे हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार खेसारी लाल यादव चर्चा में हैं। किसी फिल्म या बयान के कारण नहीं, बल्कि उनके घर में खुशियां आई हैं। उन्होंने नई गाड़ी खरीदी है।
लैंड रोवर डिफेंडर, जोकि एसयूवी है। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
इस वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने घरवालों के साथ नजर आ रहे हैं। पंडित नई गाड़ी की पूजा करवा रहे हैं। खेसारी अपनी बीवी और बच्चों के साथ मिलकर पूजा कर रहे हैं।
अन्य फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए भोजपुरी स्टार ने कैप्शन में लिखा, 'आप सबके प्यार से बढ़कर तो कुछ नहीं है मेरे लिए। और आज कार भी आप लोगों की वजह से है। आप सभी का शुक्रिया।'